डैरेल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतकों ने बदली तस्वीर, 41 रन से हारा भारत
Sport news :डैरेल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की शानदार शतकीय पारियों के दम पर न्यूज़ीलैंड ने भारत को इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में 41 रन से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। इसके साथ ही कीवी टीम ने 37 साल बाद भारत में वनडे सीरीज जीतने का कारनामा कर दिखाया।
इतना ही नहीं, यह इंदौर में वनडे क्रिकेट में भारत की पहली हार भी रही। विराट कोहली का शानदार शतक भी टीम इंडिया को हार से नहीं बचा सका।
ये भी पढ़ें : IND vs NZ तीसरा वनडे: डेरिल मिचेल का कमाल, 3 मैचों की ODI सीरीज में टॉप-5 रन बनाने वालों में एंट्री
न्यूज़ीलैंड की खराब शुरुआत, फिर मिचेल-फिलिप्स का तूफान
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहले दो ओवर में ही दो बड़े झटके लग गए।
- अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में हेनरी निकोल्स को गोल्डन डक पर बोल्ड किया
- अगले ही ओवर में हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे (5) को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया
5 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद न्यूज़ीलैंड मुश्किल में नजर आ रही थी।
विल यंग आउट, फिर मिचेल-फिलिप्स की ऐतिहासिक साझेदारी
इसके बाद विल यंग और डैरेल मिचेल के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई, जिसे हर्षित राणा ने तोड़ा।विल यंग (30) का शानदार कैच रवींद्र जडेजा ने लपका।
इसके बाद मैदान पर आए ग्लेन फिलिप्स, जिन्होंने मिचेल के साथ मिलकर भारतीय गेंदबाजों की एक न चलने दी। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 186 गेंदों पर 219 रनों की साझेदारी हुई।
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड वनडे की सबसे बड़ी साझेदारियां
- 221* – टॉम लैथम & केन विलियमसन (ऑकलैंड, 2022)
- 219 – डैरेल मिचेल & ग्लेन फिलिप्स (इंदौर, 2026)*
- 200 – टॉम लैथम & रॉस टेलर (2017)
- 190 – स्टायरिस & रॉस टेलर (2010)
मिचेल और फिलिप्स के शतक
- ग्लेन फिलिप्स: 88 गेंदों पर 106 रन (9 चौके, 3 छक्के)
- डैरेल मिचेल: 131 गेंदों पर 137 रन (15 चौके, 3 छक्के)
अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को आउट कर साझेदारी तोड़ी, जबकि मिचेल शतक के बाद सिराज की गेंद पर कैच आउट हुए।
निचले क्रम में कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने 18 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए और न्यूज़ीलैंड ने 50 ओवर में 337 रन बनाए।
भारत की ओर से विकेट
- अर्शदीप सिंह – 3
- हर्षित राणा – 3
- मोहम्मद सिराज – 1
- कुलदीप यादव – 1
338 रन का पीछा, रोहित-गिल जल्दी लौटे
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही।
- रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट
- शुभमन गिल 23 रन पर क्लीन बोल्ड
- श्रेयस अय्यर फ्लॉप
- केएल राहुल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट
नीतीश रेड्डी और कोहली ने संभाली पारी
6 नंबर पर उतरे नीतीश कुमार रेड्डी ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच 88 गेंदों पर 88 रन की साझेदारी हुई।
कोहली ने इसके बाद अकेले संघर्ष जारी रखा
- नीतीश रेड्डी: 57 गेंदों पर 53 रन
- कोहली ने इसके बाद अकेले संघर्ष जारी रखा
जडेजा फिर फेल, हर्षित राणा का अर्धशतक
रवींद्र जडेजा एक बार फिर असफल रहे और 12 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद हर्षित राणा ने कोहली का अच्छा साथ निभाया और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जड़ा।
- हर्षित राणा: 43 गेंदों पर 52 रन
कोहली का शतक भी नहीं दिला सका जीत
विराट कोहली ने अकेले दम पर टीम को जीत की उम्मीद में बनाए रखा, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए।
- विराट कोहली: 108 गेंदों पर 124 रन
आखिरकार भारतीय टीम 296 रन पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 41 रन से हार गई।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक
- विराट कोहली – 36 पारियां, 7 शतक
- रिकी पोंटिंग – 50 पारियां, 6 शतक
- वीरेंद्र सहवाग – 23 पारियां, 6 शतक
- सचिन तेंदुलकर – 41 पारियां, 5 शतक
- सनथ जयसूर्या – 45 पारियां, 5 शतक
ये भी पढ़ें : ICC T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने ग्रुप बदलने की मांग की,श्रीलंका में खेलने की जताई इच्छा
2 thoughts on “IND vs NZ 3rd ODI: 37 साल बाद भारत में वनडे सीरीज जीती न्यूज़ीलैंड, इंदौर में टीम इंडिया को पहली हार; कोहली का शतक गया बेकर”