मऊ में सराफा कारोबारी से लूट, 170 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी लेकर फरार बदमाश


मऊ में सराफा कारोबारी से लूट, 170 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी लेकर फरार बदमाश

कोपागंज थाना क्षेत्र में हुई वारदात

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब कोपागंज थाना क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। हथियार के बल पर बदमाश कारोबारी से सोना और चांदी लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।पीड़ित सराफा कारोबारी की पहचान जितेंद्र वर्मा के रूप में हुई है। वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

VIDEO – मऊ में बेखौफ बदमाशों का आतंक, सरेशाम स्वर्ण व्यवसायी से लाखों की लूट, पुलिस पर उठे सवाल!

दुकान बंद कर घर लौटते समय हुई लूट

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र वर्मा शाम करीब सात बजे अपनी दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे।

उनके साथ एक परिचित भी मौजूद था। कारोबारी के पास उस समय दिनभर की बिक्री का कीमती सामान था।

बताया जा रहा है कि जितेंद्र वर्मा के पास करीब 170 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी थी।

सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने सोने का कुछ हिस्सा अपने साथी को भी दे रखा था।

इसे भी पढ़ें ; वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण: 6 मस्जिदें होंगी शिफ्ट? जमीन तलाश में प्रशासन, इंतेजामिया कमेटी ने किया इनकार


सुनसान रास्ते पर बदमाशों ने रोका

जब कारोबारी कोपागंज क्षेत्र में खड़ गोदाम के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे। उन्होंने तमंचा दिखाकर कारोबारी को डराया और सामान छीन लिया।

घटना कुछ ही मिनटों में हुई। बदमाश सोना और चांदी लेकर तेजी से फरार हो गए।

कारोबारी और उनके साथी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश दूर निकल चुके थे।


लाखों की बताई जा रही लूट

लूटे गए सोने की कीमत लगभग 37 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं चांदी की कीमत भी लाखों रुपये में है।

कुल मिलाकर यह लूट जिले की बड़ी वारदातों में गिनी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और कोपागंज थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित से पूरी जानकारी ली।

पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है।


जांच के लिए बनाई गई टीमें

पुलिस ने इस मामले के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं।

बदमाशों के भागने के रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें ; कोपागंज-कसारा सड़क की मरम्मत शुरू, 1.54 करोड़ रुपये की लागत से बदलेगी तस्वीर


व्यापारियों में डर का माहौल

इस घटना के बाद स्थानीय सराफा व्यापारियों में डर का माहौल है।

व्यापारियों का कहना है कि शाम के समय सुनसान रास्तों पर सुरक्षा की कमी है।

कई व्यापारियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि इस इलाके में पहले भी छिटपुट घटनाएं हो चुकी हैं।

अब बड़ी लूट की घटना से लोग सहमे हुए हैं।


पुलिस ने दी भरोसा

पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही लूटे गए सोने-चांदी की बरामदगी का प्रयास भी तेज कर दिया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।


इसे भी पढ़ें ; मऊ में पुलिस चेकिंग के दौरान फायरिंग, इनामी बदमाश घायल, दो आरोपी फरार

अगर आप Mau और Mau के आसपास की हर खबर पाना चाहते हैं — हमारे WhatsApp चैनल ज़रुर join करें

Channel link : https://whatsapp.com/channel/0029VbC0Yb08fewo8xVL9N2u

Leave a Comment